1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एलजी और सीएम केजरीवाल से मिलेंगे अमित शाह

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एलजी और सीएम केजरीवाल से मिलेंगे अमित शाह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एलजी और सीएम केजरीवाल से मिलेंगे अमित शाह

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां हर रोज एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे है, साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

इस स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे।

दिल्ली में संक्रमण के मरीजों की संख्या 36 हजार के पार पहुंच चुकी है जबकि अब तक इस वायरस से दिल्ली में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

शाह के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन सिंह राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली के उप-राज्यपाल और मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ कल 14 जून को सुबह 11 बजे बैठक करेंगे। इस दौरान एम्स के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...