1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वैक्सीन की कमी की खबरों के बीच राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा …गंभीर समस्या ‘उत्सव’ नहीं

कोरोना वैक्सीन की कमी की खबरों के बीच राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा …गंभीर समस्या ‘उत्सव’ नहीं

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : देश में बढ़ते लगातार महामारी के आंकड़ों के बीच कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल ख़ड़ा किया जा रहा है, जिसे लेकर एक तरफ जहां कल पीएम मोदी ने वैक्सीन की कोई कमी ना होने के साथ उन्होंने 11 से 14 अप्रैल के बीच कोरोना वैक्सीन उत्सव मनाने को कहा। जिसमें अधिक से अधिक लोग शामिल होकर कोरोना का टीका लगवाएं। जो सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही नहीं बल्कि निजी कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

हालांकि पीएम मोदी के इस उत्सव वाले बयाने पर ट्वीट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि, ”बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं। अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है? केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे। हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा।”

 

आपको बता दें कि देश के कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन के डोज की कमी को लेकर केंद्र सरकार को जानकारी दी थी। जिसके बाद आज महाराष्ट्र के कई कोरोना वैक्सीन केन्द्र बंद होने की खबरें आई। वहीं केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्षधन ने कहा कि, “चलिए अब डर खत्म करते हैं। कोरोना वैक्सीन की 9 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। राज्यों के पास 4.3 करोड़ का स्टॉक है। कमी का सवाल ही कहां उठता है? हम निरंतर निगरानी रख रहे हैं और आपूर्ति बढ़ा रहे हैं।”

बता दें कि कई राज्यों ने केन्द्र सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि, टीके की आपूर्ति कम होने की वजह से हमें टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़ रहे हैं। महाराष्ट्र को वैक्सीन की अबतक एक करोड़ 61 लाख 9 हजार 190 खुराक दी गईं। जिनमें से 91 लाख 18 हजार 350 खुराक इस्तेमाल हो चुकी हैं। जिसके बाद राज्य में अब 15 लाख 840 डोज ही बची हैं।

वहीं ओडिशा को वैक्सीन की अबतक 43 लाख 44 हजार 140 खुराक दी गईं। जिनमें से 37 लाख 87 हजार 520 खुराक इस्तेमाल हो चुकी हैं। जिसके बाद राज्य में अब 5 लाख 56 हजार 620 डोज ही बची हैं। जबकि मध्य प्रदेश को वैक्सीन की अबतक 58 लाख 19 हजार 530 खुराक दी गईं। जिनमें से 50 लाख 13 हजार 300 खुराक इस्तेमाल हो चुकी हैं। जिसके बाद राज्य में अब 8 लाख 6 हजार 230 डोज ही बची हैं।

उत्तर प्रदेश को वैक्सीन की अब तक 92 लाख 9 हजार 330 खुराक दी गईं है। जिनमें से 83 लाख 24 हजार 950 खुराक इस्तेमाल हो चुकी हैं। जिसके बाद राज्य में अब 8 लाख 84 हजार 380 डोज ही बची हैं। उत्तराखंड को वैक्सीन की अबतक 13 लाख 36 हजार 100 खुराक दी गईं। जिनमें से 11 लाख 66 हजार 930 खुराक इस्तेमाल हो चुकी हैं। जिसके बाद राज्य में अब एक लाख 69 हजार 170 डोज ही बची हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...