1. हिन्दी समाचार
  2. Ujjain
  3. सिंहस्थ-2028 तैयारियों के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए महाकाल के दर्शन

सिंहस्थ-2028 तैयारियों के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए महाकाल के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती में भाग लिया। दोनों नेताओं ने बाबा महाकाल से प्रदेश की खुशहाली, विकास और सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन की कामना की। मंदिर समिति ने उनका सम्मान भी किया।

By: Nivedita 
Updated:
सिंहस्थ-2028 तैयारियों के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए महाकाल के दर्शन

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दोनों नेताओं ने मंदिर में आयोजित शयन आरती में भाग लेकर प्रदेश और देश की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की।

नंदी हॉल में किया ध्यान और पूजा-अर्चना

शुक्रवार रात्रि श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधि-विधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान दोनों नेता नंदी हॉल में कुछ समय तक बैठकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करते रहे और भगवान महाकाल की आराधना में लीन नजर आए।

सिंहस्थ और विकास कार्यों की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

दिनभर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, शहरी विकास, ऊर्जा और आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठकों में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने महाकाल मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश के विकास, जनकल्याण और आगामी सिंहस्थ महापर्व के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की।

 

मंदिर समिति ने किया सम्मान

मंदिर दर्शन के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...