महाकालेश्वर मंदिर

सिंहस्थ-2028 तैयारियों के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए महाकाल के दर्शन

सिंहस्थ-2028 तैयारियों के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए महाकाल के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती में भाग लिया। दोनों नेताओं ने बाबा महाकाल से प्रदेश की खुशहाली, विकास और सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन की कामना की। मंदिर समिति ने उनका सम्मान भी किया।

उज्जैन में मंत्री राकेश सिंह ने किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना

उज्जैन में मंत्री राकेश सिंह ने किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में परिवार सहित दर्शन किए और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर समिति की ओर से स्वागत प्राप्त किया और महाकाल को देश की आस्था का प्रमुख केंद्र बताया। मंत्री ने कहा कि महाकाल के दर्शन से आत्मिक शांति और नई ऊर्जा मिलती है तथा उज्जैन धार्मिक पर्यटन और विकास का महत्वपूर्ण

उज्जैन महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालु बनकर पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उज्जैन महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालु बनकर पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में कलेक्टर रोशन सिंह ने आम श्रद्धालु की तरह कतार में लगकर दर्शन व्यवस्था का ग्राउंड निरीक्षण किया। उन्होंने हरसिद्धि चौराहे से जूता स्टैंड, दर्शन मार्ग, फैसिलिटी टनल और अन्य सुविधाओं का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल, छाया, साफ-सफाई और प्रसाद काउंटर जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई और श्रद्धालुओं से संवाद कर फीडबैक लिया गया। कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर

गढ़कालिका विवाद के बाद पुजारियों ने उठाई ‘मंदिर सुरक्षा एक्ट’ की मांग

गढ़कालिका विवाद के बाद पुजारियों ने उठाई ‘मंदिर सुरक्षा एक्ट’ की मांग

उज्जैन के गढ़कालिका मंदिर विवाद और आत्मदाह प्रयास मामले के बाद अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने मंदिरों की सुरक्षा और पुजारियों के संरक्षण के लिए विशेष ‘मंदिर सुरक्षा एक्ट’ बनाने की मांग की है। महासंघ के अध्यक्ष महेश गुरु ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मंदिरों में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से पुजारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के लिए

उज्जैन में 10वीं शताब्दी का प्राचीन मंदिर और कई शिवलिंग मिले, पुरातत्व विभाग ने किया बड़ा खुलासा

उज्जैन में 10वीं शताब्दी का प्राचीन मंदिर और कई शिवलिंग मिले, पुरातत्व विभाग ने किया बड़ा खुलासा

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में 10वीं शताब्दी के परमारकालीन शैली के प्राचीन मंदिर के अवशेष और 6 शिवलिंग मिले हैं। पुरातत्व विभाग के अनुसार एक शिवलिंग 14वीं शताब्दी का भी है। विशेषज्ञों की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर अध्ययन शुरू कर दिया है और मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य जारी है। इन ऐतिहासिक खोजों को संग्रहालय या पुनर्निर्मित मंदिर में संरक्षित

वर्ल्ड कप से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भस्म आरती में लिया आशीर्वाद

वर्ल्ड कप से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भस्म आरती में लिया आशीर्वाद

विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत कई खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने देश की जीत और बेहतर प्रदर्शन की कामना की। खिलाड़ियों ने कहा कि महाकाल मंदिर में आकर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति मिलती है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भी टीम

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं — “यहां की ऊर्जा अद्भुत है”

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं — “यहां की ऊर्जा अद्भुत है”

तमन्ना भाटिया ने मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया। करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रहीं अभिनेत्री ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में तमन्ना ने कहा कि महाकाल मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभूति को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने भस्म आरती को जीवनभर याद रहने वाला दिव्य अनुभव बताया।

MP News: उज्जैन महाकाल मंदिर के प्रसाद पैकेट में बड़ा बदलाव, ओम और शिखर का चिन्ह हटेगा

MP News: उज्जैन महाकाल मंदिर के प्रसाद पैकेट में बड़ा बदलाव, ओम और शिखर का चिन्ह हटेगा

उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसाद के पैकेट में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद, मंदिर प्रबंध समिति ने प्रसाद के पैकेट से ओम (ॐ) और मंदिर शिखर की तस्वीर हटाने का निर्णय लिया है।

Ujjain Mahakal Mandir: बारिश का पानी रोकने के लिए महाकाल मंदिर में लगेगा सेंसर, कलेक्टर नीरज कुमार ने दिया आदेश

Ujjain Mahakal Mandir: बारिश का पानी रोकने के लिए महाकाल मंदिर में लगेगा सेंसर, कलेक्टर नीरज कुमार ने दिया आदेश

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बारिश के पानी को जलभराव से बचाने के लिए महाकालेश्वर मंदिर में सेंसर लगाने की योजना की घोषणा की है। यह निर्देश अगले 10 वर्षों में मंदिर के विकास के लिए एक व्यापक एकीकृत योजना का हिस्सा है।