अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से भारत का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद और राजधानी दिल्ली में ही रहेंगे। ट्रंप की इस यात्रा पर शिवसेना ने बड़ा बयान दिया है। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक सलाह दी है।
सामना में शिवसेना की तरफ से लिखा गया है कि, दुनियाभर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने मनमौजी व्यवहार की वजह से आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। अपने दौर से पहले ट्रंप ने भारत का नाम विकासशील देशों की सूची से हटा दिया है। यह भारत के लिए बेहद निराशाजनक है। इसी के साथ ही सामना में यह भी लिखा है कि, विश्व व्यापार संगठन के कंधे पर बंदूक रखकर अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि समिति (यूएसटीआर) ने विकासशील देशों की सूची से भारत का नाम अलग कर दिया है. इसे इसे भारत के लिए बड़ा आर्थिक संकट कहा जा सकता है।
बता दें कि, इनदिनों भारत में मंदी का संकट छाया हुआ है और जीडीपी दर भी कम हो रही है। जिसके कारण देश में आर्थिक संकट के बादल छाए हुए है। मंदी होने के कारण नौवजाव बेरोजगार घूम रहे है तो वहीं कई प्राइवेट कंपनियां बंद हो गई है।