कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने शनिवार सुबह एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। युवक कथित रूप से आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। अलका का आरोप है कि वह मतदान के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों से वोट डालने की अपील कर रही थीं।
अलका लांबा दिल्ली विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं, आज वोटिंग के दौरान वो मजनू का टीला इलाके में एक बूथ पर पहुंची। जहां आप कार्यकर्ताओं ने इस बात पर आपत्ति जताई कि अलका कांग्रेस का चुनाव चिन्ह पहन कर क्यों घूम रही हैं। बस इसके बाद उनके बीच झड़प हो गई।
इसी दौरन वहां मौजूद एक कार्यकर्ता के किसी बात पर अलका लांबा को गुस्सा आ गया और उन्होंने जोरदार थप्पड़ जड़दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत युवक को काबू में कर हालात को संभाल लिया।
इसपर अलका लांबा ने बयान देते हुए कहा है कि, जैसे ही मैं पोलिंग बूथ से बाहर आई, मैंने देखा कि AAP उम्मीदवार का बेटा पोलिंग बूथ के अंदर प्रवेश पाने के लिए पुलिस से बहस कर रहा है। उस समय, AAP कार्यकर्ता हरमेश ने मेरे खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस को धन्यवाद जिसने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।