अखिलेश यादव की दिवाली का दिवाला निकला : केशव मौर्य
छह सीटों पर भाजपा की जीत पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विक्ट्री का साइन दिखाते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। केशव मौर्य ने कहा कि उनकी अखिलेश यादव की दिवाली का दिवाला निकल गया है।
केशव मौर्य ने कहा, वह अखिलेश यादव बीजेपी पर आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘गुंडा राज’, ‘माफिया राज’, जंगल राज’ कभी भी उत्तर प्रदेश में नहीं आएगा। यहां ‘राम राज्य’ है और यही होगा। यह ट्रेंड एक स्पष्ट संदेश है।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में योगी जी के विकास एजेंडे की जीत हुई है, मोदी तथा योगी जी के प्रति जनता का जो बढ़ता हुआ विश्वास है ये उसकी जीत है। हमने सभी वादे पूरे किए हैं, इसलिए जनता ने एक बार फिर से बीजेपी के प्रति अपना विश्वास दर्ज कराया है।
योगी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, ‘जनता योगी सरकार के काम से खुश है। विकास कार्यों को लेकर जो नीतियां बन रही हैं, उसे जनता पसंद कर रही है।
सीएम योगी के नेतृत्व में लोग जनसेवा में लगे हैं।’ उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से साफ है कि 2022 में होने आम विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ही दोबारा सरकार बनेगी।