1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अजय भूषण पांडे को केंद्र सरकार ने नियक्त किया नया वित्त सचिव

अजय भूषण पांडे को केंद्र सरकार ने नियक्त किया नया वित्त सचिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अजय भूषण पांडे को केंद्र सरकार ने नियक्त किया नया वित्त सचिव

अजय भूषण पांडे को केंद्र सरकार ने नया वित्त सचिव नियुक्त किया है। इस वक्त अजय भूषण राजस्व सचिव के पद पर हैं। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने महाराष्ट्र कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को वित्त सचिव मनोनीत किए जाने को मंजूरी दे दी है।

इससे पहले पांडे ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्रधिकरण (UIDIS) के सीईओ के तौर पर काम किया था। उनको ऐसे समय पर राजस्व सचिव से वित्त सचिव पर भेजा जा रहा हैजब जीएसटी कलेक्शन लगातार चौथी बार फरवरी में एक लाख करोड़ के आंकड़े से ज्यादा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...