1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. झड़प के बाद टिकैत हुए आगबबूला, बोले- बीजेपी नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दिए जाएंगे!, हां, धमकी दे रहा हूं

झड़प के बाद टिकैत हुए आगबबूला, बोले- बीजेपी नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दिए जाएंगे!, हां, धमकी दे रहा हूं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
झड़प के बाद टिकैत हुए आगबबूला, बोले- बीजेपी नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दिए जाएंगे!, हां, धमकी दे रहा हूं

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाये गये तीनों नये कृषि कानूनों के खिलाफ एक बार फिर किसान आंदोलन अपने चरम पर है। गाजियाबाद के दिल्ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच बुधवार को बवाल हो गया। यूपी के बीजेपी प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के स्वागत में खड़े बीजेपी कार्यकर्ता और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई है।

झड़प के बाद किसान नेता राकेश टिकैत आगबबूला हो गये हैं। उन्होने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। राकेश टिकैत ने कहा कि वो वहां पर आ गए और अपने किसी नेता का स्वागत करना चाह रहे थे, ये कैसे हो सकता है। ये मंच संयुक्त मोर्चे का है, अगर मंच पर जाना है तो इसमें शामिल हो जाओ।

राकेश टिकैत ने आगे कहा कि सड़क पर मंच होने का मतलब ये नहीं है कि कोई भी मंच पर आ जाएगा। अगर आना ही है तो बीजेपी छोड़कर आ जाएं, जो कब्जा करने की कोशिश करेगा उनके बक्कल उधाड़ दिए जाएंगे। टिकैत यहीं नहीं रुके उन्होने आगे कहा कि हां, मैं धमकी दे रहा हूं। मंच पर कब्जा करने नहीं दिया जाएगा, पूरे प्रदेश में उन्हें कहीं आने नहीं दिया जाएगा। ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ है, उनकी (बीजेपी कार्यकर्ता) कोशिश थी कि वो मंच पर झंडा लगाएं और अपने नेता का स्वागत करें।

उन्होने आगे कहा कि हमारे लोगों ने किसी की गाड़ी पर पत्थर नहीं चलाए हैं, अगर कोई अब आया तो उसकी गाड़ी नहीं निकलने दी जाएगी। यहां पर गोला-लाठी का सामान तैयार है, जो भी बीजेपी का कार्यकर्ता मंच की तरफ आएगा उसपर एक्शन लिया जाएगा।

टिकैत ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP वाले इस आंदोलन पर कब्जा करना चाह रहे हैं, तीन दिनों से अलग-अलग इलाकों में वो आ रहे हैं। पुलिस भी इनका साथ दे रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर ये रोज-रोज होगा तो उनका इलाज कर दिया जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि वो इस बारे में मामला भी दर्ज करवाएंगे।

आपको बता दें कि बुधवार दोपहर को बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर के पास अपने एक नेता का स्वागत करने पहुंचे थे। लेकिन देखते ही देखते यहां बवाल हो गया। किसान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ता उनके मंच पर आने की कोशिश कर रहे थे, वहीं बीजेपी का कहना है कि किसान प्रदर्शनकारियों ने उनपर पथराव किया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...