रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी से देश अभी उबरा भी नहीं था कि मंहगाई लोगो पर कहर बरपाने लगी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग से जनता जूझ ही रही थी कि अब दूध के भी दाम में आग लग गई है। जिससे लोगो को एक और बड़ा झटका लगा है। अब अमूल दूध के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे होंगे। क्योंकि अब अमूल ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब रोजमर्रा की चीजों पर दिखने लगा है। अमूल ने दूध के दामों में प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। देश के सभी राज्यों में नए दाम गुरुवार यानी 1 जुलाई 2021 से लागू हों जायेंगे। दिल्ली, एनसीआर समेत देशभर में अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल ताज़ा, अमूल टी स्पेशल, अमूल स्लिम एन्ड ट्रीम इन सभी के दाम प्रति लीटर 2 रुपये तक बढ़ गए हैं।
आपको बता दें कि डेढ़ साल के बाद अमूल ने कीमतों में इजाफा किया है। बुधवार 30 जून की बढ़ोतरी के साथ अब अमूल गोल्ड का भाव 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा अमूल शक्ति, अमूल ताजा, अमूल टी स्पेशल, अमूल स्लिम एन्ड ट्रीम दूध के दाम में भी 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। 1 जुलाई से नई कीमतों को गुजरात, महाराष्ट्र, कोलकता, दिल्ली, एनसीआर समेत देश सभी राज्यों में लागू किया जाएगा।
आपको बता दें कि अमूल के अलावा अलावा देश में नेस्ले, ब्रिटानिया, नमस्ते इंडिया, पतंजलि, आनंदा जैसी निजी क्षेत्र में कई कंपनियां मौजूद हैं, जो दूध और इससे बने उत्पादों को बेचने का काम करती हैं। अमूल की ओर से की गई बढ़ोतरी के बाद ये कंपनियां भी कीमत में इजाफा कर सकती हैं।