1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक, एमपी के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में बगावत : सचिन पायलट हुए बागी

कर्नाटक, एमपी के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में बगावत : सचिन पायलट हुए बागी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कर्नाटक, एमपी के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में बगावत : सचिन पायलट हुए बागी

लोकसभा चुनाव 19 के परिणामों के बाद से ही कांग्रेस हताशा में घिरी हुई है। उसके हाथ केंद्र को घेरने का ना कोई मुद्दा मिल रहा है और ना ही उसकी कोई नीति दिखाई देती है। यही कारण है कि अब राज्यों में भी कांग्रेस से उन्ही के लोगों का मोह भंग हो रहा है।

कर्णाटक और एमपी में सरकार गवाँए जाने के सदमे में अभी कांग्रेस उबरी भी नहीं थी की राजस्थान में युवा नेता सचिन पायलट बागी हो गए है। माना जा रहा है कि उनके पास 30 से अधिक एमएलए है।

वहीं राजस्थान में कांग्रेस सरकार के ऊपर छाए संकट के बादलों पर भारतीय जनता पार्टी ‘इंतजार करो और देखो’ की मुद्रा में है। दरअसल यह कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई बताई जा रही है। चुनाव के बाद से ही सचिन और सीएम गहलोत के बीच मतभेद खुलकर दिखाई देने लगे थे।

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट सोमवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

पायलट ने कहा कि 30 से अधिक कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों द्वारा उन्हें समर्थन देने के वादे के बाद अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...