नई दिल्ली : लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर अब दिल्ली के बाद पंजाब ने भी नाइट कर्फ्यू का एलान किया है, जिसे लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि इन सभी चिंताओं के बीच स्वास्थ मंत्रालय ने लोगों को सोशल डिस्टेंस, सेनेटाइजर और मास्क लगाने को कहा है। जिससे वे इस महामारी से सुरक्षित रह सकते है।
आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरे को लेकर दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा दी गई है, जो रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
Punjab Government imposes night curfew from 9pm-5am across the entire State till April 30, also bans political gatherings in the State pic.twitter.com/8lKIXxF3MP
— ANI (@ANI) April 7, 2021
बता दें कि ये पाबंदिया पूरे राज्य में होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने राज्य में किसी भी तरह के राजनीतिक सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया है। बता दें कि इससे पहले यहीं नाइट कर्फ्यू राजधानी दिल्ली में 30 अप्रैल तक लगाया गया है। जो पंजाब की ही तरह रात 10 बदेसे सुबह 5 बजे तक लागू हो रहा है। इस दौरान सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। सार्वजनिक कार्यक्रम और शादी में खुली जगह में 200 लोग और बंद जगह में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमित है।