1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा हाईकमान ने लिया यह फैसला

मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा हाईकमान ने लिया यह फैसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा हाईकमान ने लिया यह फैसला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की है। लेकिन उनकी इस्तीफे की पेशकश को भाजपा हाईकमान ने खारिज कर दिया है और उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए कहा है।

मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि, मैं मतदान के लिए मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम किया है, इसके लिए उन्हें साधुवाद है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अच्छा करते हुए दिल्ली की अपेक्षाओं की पूर्ति करेंगे। भाजपा ने काफी अपेक्षाएं की थी, जिस पर खरी नहीं उतरीं। भाजपा हार की समीक्षा करेगी।

इसके आगे उन्होंने कहा था कि, कभी-कभी ऐसा होता है कि पक्ष में निर्णय नहीं हो तो ऐसे में निराशा भी होती है, लेकिन यही धैर्य का समय भी होता है। कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना है। दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है वह सोच-समझकर दिया होगा। अच्छी बात यह है कि इस निराशा में भी भाजपा का 2015 की अपेक्षा मत प्रतिशत काफी बढ़ा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...