1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एयरटेल के बाद वेडाफोन आइडिया और टाटा ने भी किया बाकाया राशी का भुगतान

एयरटेल के बाद वेडाफोन आइडिया और टाटा ने भी किया बाकाया राशी का भुगतान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एयरटेल के बाद वेडाफोन आइडिया और टाटा ने भी किया बाकाया राशी का भुगतान

सुप्रीम कोर्ट ने देश की टेलीकॉम कंपनियों को आदेश के बाद भी समायोजित सकल राजस्व (AGR) की बकाया राशि की भुगतान नहीं किए जाने पर फटकार लगाया था। कोर्ट के फटकार के बाद भारती एयरटेल ने पिछले दिनों किए गए अपने वादे के अनुसार 10,000 करोड़ रुपए के एजीआर बकाए का भुगतान दूरसंचार विभाग को कर दिया है। एयरटेल के बाद अब खबर है कि वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेजन भी भी बकाया राशी जमा कर दिय है।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज ने भी एजीआर के क्रमश: 2,500 करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं। एयरटेल ने पहले कहा ता कि वह 20 फरवरी तक 10,000 करोड़ रुपए जमा करेगी और बकाया राशि का पूरा भुगतान 17 मार्च 2020 तक कर दिया जाएगा। अब कंपनी पर 25,586 करोड़ रुपए का बकाया है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम और टेलीनॉर की तरफ से कुल 10,000 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। इसके आगे कंपनी ने कहा है कि हम स्वआंकलन की प्रक्रिया में हैं और उच्चतम न्यायलय की अगली सुनवाई से पहले इस प्रक्रिया को पूरा करके बचे बकाया का भी भुगतान करेंगे।

वहीं, भारी-भरकम कर्ज तथा लगातार हो रहे घाटे से घोर वित्तीय संकट में फंसी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया एजीआर सरकार को वैधानिक बकाया चुकाने के लिए तैयार है, लेकिन उसका कहना है कि वह अपना कारोबार तभी जारी रख सकती है, जब सुप्रीम कोर्ट दूरसंचार विभाग को 53,000 कोरड़ रुपए का बकाया चुकाने के लिए दी गई समय-सीमा में उदारता बरतने पर विचार करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...