1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अफगानिस्तान : काबुल में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला जारी, 78 लोगों के साथ दिल्ली पहुंची एयर इंडिया का विमान

अफगानिस्तान : काबुल में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला जारी, 78 लोगों के साथ दिल्ली पहुंची एयर इंडिया का विमान

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत लगातार लोगों को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश कर रहा है। जिसमें कई अफगानी नागरिक भी शामिल है। इसी क्रम में मंगलवार को दुशांबे से एयर इंडिया का विमान (AI 1956) 78 लोगों के साथ दिल्ली पहुंच गया। इनमें 25 भारतीय नागरिक भी शामिल थे। इसके अलावा इनके साथ अफगान सिख और हिंदू परिवार भी आए हैं।

By: Amit ranjan 
Updated:
अफगानिस्तान : काबुल में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला जारी, 78 लोगों के साथ दिल्ली पहुंची एयर इंडिया का विमान

नई दिल्ली : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत लगातार लोगों को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश कर रहा है। जिसमें कई अफगानी नागरिक भी शामिल है। इसी क्रम में मंगलवार को दुशांबे से एयर इंडिया का विमान (AI 1956) 78 लोगों के साथ दिल्ली पहुंच गया। इनमें 25 भारतीय नागरिक भी शामिल थे। इसके अलावा इनके साथ अफगान सिख और हिंदू परिवार भी आए हैं।

बता दें कि इस विमान से सिख समुदाय के कुछ लोग काबुल गुरुद्वारे से अपने साथ पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां सिर पर रखकर लाए थे, जिसे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और भाजपा नेता आरपी सिंह ने रिसीव किया और अपने सिर पर रखकर दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए।

वहीं इससे पहले सिख समुदाय के लोगों का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे फ्लाइट के अंदर ही ‘जो बोले सो निहाल और वाहे गुरुजी का खालसा-वाहे गुरुजी की फतह’ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शेयर किया था। जानकारी के अनुसार तालिबान के खौफ के बीच सोमवार को ही 78 लोगों को काबुल से दुशांबे पहुंचाया गया था और आज सभी लोग दिल्ली पहुंच गए हैं।

अफगानिस्तान में संकट की स्थिति

बता दें कि तालिबान के खौफ से उद्योग धंधे और बैंक बंद पड़े हैं। रोजगार खत्म हो रहे हैं। दैनिक उपभोग से जुड़ी वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों से लोग भूखे रहने को मजबूर हैं। लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। कई लोग कहीं नहीं जा सकते। ऐसे लोगों को दो वक्त की रोटी और दवा जुटाना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि तालिबान को आए हुए सप्ताहभर हुआ है, लेकिन इतने दिनों में ही हालात बद से बदतर हो गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...