1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में एसएसपी के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता

वाराणसी में एसएसपी के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी में एसएसपी के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता

वाराणसी में शनिवार की सुबह वाराणसी न्यायलय के अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया और एसएसपी अमित पाठक के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

अधिवक्तओं का आक्रोश एसएसपी द्वारा अधिवक्ताओं पर मास्क न पहनने पर दर्ज कराये गए। महामारी एक्ट में मुकदमे को लेकर था।

बीते दिनों एक अधिवक्ता के समर्थन में एसएसपी कार्यालय पहुंचे अधिवकताओं में से कुछ ने मास्क नहीं लगा रखा था। ऐसे में कोरोना प्रोटोकाल में मद्देनज़र एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराया था।

रायफल सभागार से सैंकड़ों संख्या में अधिवक्ता अचानक एसएसपी और पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए एसएसपी ऑफिस की तरफ बढ़े तो सभी अचरज में पड़ गए।

 

एसएसपी कार्यालय के मुख्य द्वार से सौंकड़ों अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए अंदर घुसे तो उन्हें एसपी प्रोटोकॉल ने पुलिस बल के साथ समझा बुझाकर रोकने की कोशिश की पर अधिवक्ता नहीं माने और एसएसपी पोर्टिकों में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।

एसएसपी की गैर मौजूदगी में नारेबाजी के बाद अधिवक्ता वहां से वापस चले गए। इस सम्बन्ध में अधिवक्ता नित्यानंद राय ने बताया कि आये दिन देखने को मिलता है कि पुलिसकर्मी मास्क नहीं पहनते हैं और हम अधिवक्ता मास्क पहनकर ही काम करते हैं।

बावजूद इसके एसएसपी महोदय ने पिछले दिनों हमारे साथी अधिवक्ता के ऊपर महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया। हमारी मांग है कि मुकदमा वापस लिया जाए वरना हम उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं वकीलों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए एसएसपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...