सीतापुर में बसपा से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राम जी गौतम सीतापुर पहुंचे। कार्यकर्ताओ ने उनका टोल प्लाजा पर स्वागत किया।
मीडिया से बात करते हुए राज्य सभा सांसद ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव मे बीएसपी अच्छा परफार्म कर रही है और बड़ी ताकत बनकर उभरने वाली है।
हर जगह कार्यकर्ताओं में जोश है। चाहे उत्तर प्रदेश हो या मध्यप्रदेश या फिर बिहार हो। राज्य सभा सांसद ने सपा पर निशाना साधते हुए सपा को दलित विरोधी बताया।
सपा ने दलित को राज्यसभा जाने से रोकने का प्रयास किया। दलित के सामने सपा धन्ना सेठ को लाई जिससे एक दलित राज्य सभा मे न जा सके।
लेकिन उनका परचा खारिज हुआ और सत्य की जीत हुई। एक सवाल के जवाब मे कहा कि कार्यकर्ता 2022 में बीजेपी को सबक सिखाएगा।