1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने सामाजिक समरसता रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने सामाजिक समरसता रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत

प्रांत सह मंत्री मलखान सिंह राजपूत ने बताया कि इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी समरसता, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना है। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण धार्मिक, उत्साहपूर्ण एवं सामाजिक समरसता के संदेश से ओत-प्रोत दिखाई दिया,

By: Naredra 
Updated:
विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने सामाजिक समरसता रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत

गुनाः विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली जा रही सामाजिक समरसता रथ यात्रा का गुना शहर में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। अहिंसा सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया तथा तिलक लगाकर संतों एवं अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरे शहर में उत्साह और धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। मंचासीन अतिथियों में श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर श्री प्रभुतानंद जी (पीलीकोठी, चित्रकूट), संत श्री तारणदास, उपस्थित रहे।

प्रांत सह मंत्री मलखान सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी समरसता, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना है। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण धार्मिक, उत्साहपूर्ण एवं सामाजिक समरसता के संदेश से ओत-प्रोत दिखाई दिया, जिसने उपस्थित लोगों में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

गुना से संवाददाता रणधीर चंदेल की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...