1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. स्ट्रांग रूम पर नजर रखेंगे AAP कार्यकर्ता- संजय सिंह

स्ट्रांग रूम पर नजर रखेंगे AAP कार्यकर्ता- संजय सिंह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्ट्रांग रूम पर नजर रखेंगे AAP कार्यकर्ता- संजय सिंह

दिल्ली में कल चुनाव की वोटिंग हो चुकी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले तीस स्ट्रांग रूम के बाहर अपने कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी। जहां ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। पार्टी ने यह फैसला ग्यारह फरवरी को मतगणना वाले दिन तक मशीनों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए उठाया है।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस मामले में बताया कि, पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली में स्ट्रांग रूम के बाहर ही मौजूद रहेंगे और ईवीएम मशीनें पर कड़ी नजर रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, चुनाव के मतदान के बाद बीते शनिवार की रात अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की।

वहीं आप के नेता संजय ने कहा कि, दिल्ली चुनाव में भी वोटिंग के बाद अब ईवीएम का मुद्दा उठ चुका है। बीजेपी की तरफ से ईवीएम का बहाना न ढूंढने की बात कही गई तो आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से ट्वीट के जारिए ईवीएम की सुरक्षा पर चिंता जताई गई है।

आपको बताते दें कि, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट के जारिए बीजेपी की जीत का दावा किया है। कहा कि, दिल्ली की जनता के फैसले पर हमें पूर्ण विश्वास है की उनका फैसला लोकसभा की तरह विधानसभा में भी बीजेपी को भारी बहुमत से जीत दिलवाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...