1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. AAP: केजरीवाल कैबिनेट में बंटे विभाग, सिसोदिया फिर बने शिक्षा मंत्री

AAP: केजरीवाल कैबिनेट में बंटे विभाग, सिसोदिया फिर बने शिक्षा मंत्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
AAP: केजरीवाल कैबिनेट में बंटे विभाग, सिसोदिया फिर बने शिक्षा मंत्री

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से दिल्ली के सीएम बन गए हैं। रविवार को रामलीला मैदान में शपथग्रहण करने के बाद केजरीवाल ने सोमवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने मंत्रालयों के बंटवारे की घोषणा कर दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया इस कार्यकाल में भी डेप्युटी सीएम रहेंगे और उनके पास पहले की तरह शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी रहेगी। उनके अतिरिक्त केजरीवाल के पिछले कार्यकाल में ग्रामीण विकास व रोजगार मंत्री रहे बाबरपुर से विधायक गोपाल राय को इस बार पर्यावरण मंत्रालय का पदभार दिया गया है।

मनीष सिसोदिया

शकूर बस्ती के विधायक सत्येंद्र जैन को जल बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की पिछली सरकार में यह विभाग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास था। पिछले कार्यकाल में सत्येंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी देख रहे थे। वहीं महिला व बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार राजेंद्र पाल गौतम को सौंपा गया है। यह मंत्रालय पहले पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया देख रहे थे। सत्येंद्र जैन के पास महत्वपूर्ण लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, बिजली और शहरी विकास विभागों के अलावा अब दिल्ली जल बोर्ड का कार्यभार भी रहेगा।

सत्येंद्र जैन

सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान और मनीष सिसोदिया ने रविवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। सभी ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...