दिल्ली में चुनाव का घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियां जनता को अपने पक्ष में वोट करने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। इस दौरान पार्टियां एक दूसरे पर जमकर आरोप भी लगा रही हैं और रोड शो भी जमकर किया जा रहा है। इस दौरान मनीष सिसोदिया बाइक से रैली करते नजर आए, इस रैली में सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिसोदिया बिना हेलमेट के रैली करते नजर आए जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई।
दरअसल, आम आदमी पार्टी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इसी कड़ी में दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज पटपड़गंज इलाके में रैली निकाली और जनता से वोट करने की अपील की। वहीं, इस रैली बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। सिसोदिया ही नहीं बल्कि रैली में मौजूद कई बाइक सवार भी बिना हेलमेट नज़र आए। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस से ट्वीट के जरिए शिकायत की गई है?
ट्विटर पर इस वक्त जमकर ट्रोल किया जा रहा है, एक यूज़र ने ट्वीट करते हुए लिखा, बिना हेलमेट पहने, सार्वजनिक रूप से बड़े पैमाने पर छात्रों को क्या संदेश जाएगा? सिसोदिया शिक्षा मंत्री भी हैं। बता दें कि बिना हेलमेट दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और उनके साथ रैली मौजूद अन्य समर्थकों के साथ रैली करने के कारण उन्होंने काफी आलोचना का सामना कर पड़ रहा है।
लोग इंटरनेट पर इस बात का काफी आलोचना कर रहे हैं, कई लोगों ने उनके शिक्षा मंत्री होने पर ही सवाल खड़े कर दिए तो कुछ लोगों ने उनसे पूछ लिया कि आपको ट्रैफिक नियम तोड़ने का अधिकार किसने दिया?