1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला हेल्प डेस्क’ पर एक अनोखी शिकायत दर्ज, पढ़िए रिपोर्ट

महिला हेल्प डेस्क’ पर एक अनोखी शिकायत दर्ज, पढ़िए रिपोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महिला हेल्प डेस्क’ पर एक अनोखी शिकायत दर्ज, पढ़िए रिपोर्ट

महिला हेल्प डेस्क’ पर एक अनोखी शिकायत दर्ज, पढ़िए रिपोर्ट

खबर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से है, जहां एक महिला सदर कोतवाली पहुंची और महिला हेल्प डेस्क’ पर एक अनोखी शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतकर्ता महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि करवा चौथ पर उन्‍हें मैचिंग की साड़ी, लिपस्टिक, चूड़ी और मेकअप का सामान खरीद कर नहीं दे रहे हैं।

ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हालांकि, पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर शांत कराया और वापस भेज दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने अपने पति पर आरोप लगा है कि वो आए दिन उसे प्रताड़ित करता है और कोई भी काम समय पर नहीं करते हैं।

इतना ही नहीं, महिला कहा कि जब घर में गैस खत्म हो जाती है, तो पति समय पर सिलेंडर लाकर नहीं देते हैं। वो अब पति की इन हरकतों से वह तंग आ गई हैं और चाहती हैं कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करे।

महिला द्वारा अजीबोगरीब शिकायत सुनने के बाद ‘महिला हेल्प डेस्क’ पर तैनात महिला पुलिसकर्मी सकते में आ गईं। हालांकि, बाद में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्‍हें समझाया और उनकी काउंसलिंग की। साथ ही उनके पति को भी फोन पर समझाया।

इसके बाद महिला वापस अपने घर चली गई। वहीं, चंदौली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर आई थी।

उनका कहना था कि उनका पति उन्‍हें मैचिंग की साड़ी, लिपिस्टिक और चूड़ी नहीं दिलवाता है। जिस पर महिला हेल्प डेस्क कर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...