रिपोर्ट- माया सिंह
बिहार : बिहार के किशनगंज जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है । नगर क्षेत्र के सलाम कॉलोनी में आग ने तांडव मचा दिया । आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया और एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई । जिसके बाद पूरे इलाके में मातम का महौल है ।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा कथित तौर पर सिलेंडर फटने की वजह से हुई है । जैसे ही आस-पास के लोगों ने सिलेंडर फटने की आवाज़ सुनी तुरंत मौके पर पहुंच गये और फायर बिग्रेड को ख़बर कर दिया । हालांकि काफी मशक्कत के बाद फायह बिग्रेड ने आग पर काबू पाया । इस आग की लपटें ने 4 बच्चे समेत 5 लोगों की जान ले ली , जिनमें दो लड़का और दो लड़की है ,जबकि मृतक नूर बाबू की पत्नी पूरी तरह झुलस गई है और आस्पताल में भर्ती है । एक साथ पांच शव देखकर सभी दहल गये । परिवार के स्वजनों और ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी शोक में डूबे हैं।

दरअसल, रविवार रात को शहजादी बानो ने लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनाई थी। खाना खाकर सभी लोग बेफिक्र रोजाना की तरह सो गए। इसके बाद सोमवार की सुबह चार बजे के आसपास सिलिंडर फटा।
घायल शहजादी बानो ने बताया कि शायद चूल्हे का आग पूरी तरह बुझ नहीं पाया था ,जिसके वजह आग से चुल्हे के बगल में रखे सिलेंडर में भी पकड़ लिया । आगे बताया कि सुबह जागते ही खुद को भयानक आग से घिरी देखे । छोटे बेटे को लेकर भागने की कोशिक की लेकिन 3 वर्षीय बेटा वापस अंदर चला गया । धधकती आग से खुद को किसी तरह बचा लिया लेकिन पति और बच्चों को निकलने का मौका नहीं मिला ।

बता दें कि मोहिउद्दीनपुर निवासी नूर आलम पेशे से बिजली मिस्त्री था। भाई दिलावर ने बताया कि उसने तीन शादी की थी। शहजादी बानो दूसरी पत्नी है। तीनों पत्नी अलग-अलग रहती है। रविवार शाम को ही वह दूसरी पत्नी के घर आया था। पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाकर सो गया , जिसके बाद सुबह बच्चों के साथ धधकती आग मे झुलसकर दम तोड़ दिया ।