दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक दो लाख 65 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 38 लाख 21 हजार 687 लोग संक्रमित हैं, जबकि 12 लाख 99 हजार 417 ठीक हो चुके हैं।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि अप्रैल में हर दिन औसतन 80 हजार संक्रमण के केस सामने आए। भारत और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। जबकि पश्चिमी यूरोप के देशों में कमी आ रही है। इस दौरान पूर्वी यूरोप के देशों, अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया और अमेरिका से ज्यादा केस सामने आए हैं।