तेलंगाना के हैदराबाद में कैडेट्स ट्रेनिंग विंग (सीटीडब्यू) मिलिट्री काॅलेज आॅफ इलेक्ट्राॅनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमसीईएमई) के 24 जेंटलमैन कैडेट्स शनिवार को भारतीय सेना में अधिकारी के तौर पर शामिल किया गया। पासिंग आउट परेड एमसीईएमई के करियप्पा ड्रिल स्क्वायर में आयोजित की गई थी।
वहीं दूसरी ओर दक्षिणी नौसेना कमान के वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला, फ्लैग आॅफिसर कमांडिंग इन चीफ ने एझिमाला में स्थित इंडियन नेवल एकेडमी के कोर्स कंप्लीशन सेरेमनी की समीक्षा की। भारतीय नौसेना, तटरक्षक और विदेशी नौसेनाओं के 259 प्रशिक्षु आईएनए से पास आउट हुए।