1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. निर्भया केस: दोषी अक्षय ठाकुर ने राष्ट्रपति के समक्ष दायर की दया याचिका

निर्भया केस: दोषी अक्षय ठाकुर ने राष्ट्रपति के समक्ष दायर की दया याचिका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निर्भया केस: दोषी अक्षय ठाकुर ने राष्ट्रपति के समक्ष दायर की दया याचिका

निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों को 1 फरवरी को फांसी होनी थी लेकिन अब फांसी की तारीख टाल दी गई है, अब फांसी कब होगी इसपर कोई फैसला नहीं आया है, लेकिन अब एक और दोषी अक्षय ठाकुर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका दायर की है। आज ही दोषी विनय शर्मा की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज की थी।

वहीं, इससे पहले मुकेश सिंह की दया याचिका भी राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं। एक अन्य दोषी पवन गुप्ता ने अभी तक दया याचिका दाखिल नहीं की है। बृहस्पतिवार को निर्भया के दोषी अक्षय कुमार की सुप्रीम कोर्ट ने क्यूरेटिव याचिका खारिज की थी। अब उसके पास सिर्फ राष्ट्रपति को दया याचिका भेजने का विकल्प ही मौजूद था। यह अक्षय के पास आखिरी मौका था।

अक्षय की याचिका में कहा गया था कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर जन दबाव और जनता की राय के चलते अदालतें सभी समस्याओं के समाधान के रूप में फांसी की सजा सुना रही है। अक्षय ने अपनी याचिका में दावा किया था कि दुष्कर्म एवं हत्या के करीब 17 मामलों में शीर्ष न्यायालय के तीन जजों की पीठ ने मौत की सजा में बदलाव कर उसे कम किया है।

बताते चलें कि, निर्भया के दोषी मुकेश सिंह और विनय शर्मा के विकल्प ( क्यूरेटिव पिटिशन और मर्सी पिटिशन) खत्म हो चुके हैं। वहीं अक्षय सिंह की क्यूरेटिव पिटिशन खारिज हो चुकी है। उसने अब तक दया याचिका दायर नहीं की है। चौथे दोषी पवन गुप्ता ने क्यूरेटिव पिटीशन दायर नहीं की है, हालांकि उसने राष्ट्रपति के पास अपनी दया याचिका भेजी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...