कोरोना महामारी से जंग में मदद के लिए अमेरिका से 100 वेंटिलेटर सोमवार को भारत पहुंचेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वादे के बाद इन वेंटिलेटों का भारत को काफी समय से इंतजार था। उच्च तकनीकी वाले इन वेंटिलेटरों को अमेरिकी फर्म जाॅल ने बनाया है और इन्हें शिकागों से भारत भेजा जा रहा है।
केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 100 वेंटिलेंटरों की पहली खेप एयर इंडिया के विमान से भारत पहुंचेंगे। डोनाल्ड टंªप ने 16 मई को ट्वीट किया था कि मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका अपने दोस्त भारत को महामारी से जंग में मदद के तौर पर वेंटिलेटर दान करेगा। हम इस मुश्किल वक्त में भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े है।
उन्होंने कहा, हम इस मुश्किल वक्त में भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े है। हम वैक्सीन बनाने में भी एक दूसरे का सहयोग कर रहे है। हम दोनों मिलकर इस अद्श्य दुश्मन को मात देंगे। टंªप के इस ट्वीट के जबाब में पीएम मोदी ने आभार प्रकट करते हुए लिखा था कि ऐसे मुश्किल वक्त में राष्ट्रों के लिए एकजुट होना जरूरी है ताकि हम विश्व को स्वस्थ और कोरोना मुक्त बना सकें।