नई दिल्ली : यूट्यूबर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा एक बार फिर अपने गाने से लोगों को टॉर्चर करने आ गई है। आपको बता दें कि ढिंचैक पूजा का नया गाना दिलों का स्कूटर 2.0 रिलीज हो गया है। गाने के सामने आने के बाद ढिंचैक पूजा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
कैसा है ढिंचैक पूजा का यह गाना?
ढिंचैक पूजा का यह गाना हमेशा की तरह इस बार भी काफी बेसुरा है। ढिंचैक पूजा ने अपने नए गाने को पैपी सॉन्ग बनाने की पूरी कोशिश की है। पार्टी म्यूजिक का इस्तेमाल किया है लेकिन जब गाने में सिंगर के सुर ही ना लगे तो फिर वो कैसा गाना। एक बार फिर ये गाना मजाक से ज्यादा कुछ नहीं है। इसे एंटरटेनमेंट कहना भी एंटरटेनमेंट का मजाक होगा। आपको बता दें कि दिलों का स्कूटर का पहला वर्जन भी ट्रोल ही हुआ था। इसके 2.0 वर्जन में लोगों पर टॉर्चर जरूर दोगुना हो गया है।
After listening Dhinchak Pooja’s latest song – pic.twitter.com/Xv0U5tYuuq
— Captain Kurla (Blue Tick) (@pricelesslazy) October 18, 2021
ट्रोल हुईं ढिंचैक पूजा
गाने में ढिंचैक पूजा स्कूटर में बैठी हुई गाना गा रही है। उनके पीछे दो और लोग हैं जो स्कूटर में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना भी आते ही वायरल हो गया है। लोगों ने गाने के लिरिक्स का भी जबरदस्त मजाक उड़ाया है। जो इस प्रकार हैं- दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर, मुझसे ना है कोई क्यूटर…
Your next Task is to listen Dhinchak pooja’s song.. pic.twitter.com/qeuMhNphSW
— juned (@J_SE_JUNED) October 14, 2021
यूजर्स का कहना है कि इस गाने को सुनकर वे डर गए हैं और उनके कानों से खून निकलने लगा है। कई फनी मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। कई लोगों ने बीच में टोनी कक्कड़ को भी घसीटा है। एक यूजर ने लिखा- ढिंचैक पूजा टोनी कक्कड़ से बेहतर लिरिक्स लिखती हैं। कई लोगों ने ढिंचैक पूजा को हेलमेट ना पहनने पर ट्रोल किया है और दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट किया है। दिल्ली पुलिस ने इस पर रिएक्ट करते हुए यूजर से समय, जगह, तारीख के बारे में पूछा है।
Only Dhinchak pooja can unite everyone in India on one point. https://t.co/OmfI85P36l
— Midhat kidwai (@midhatkidwai) September 16, 2021
dhinchak pooja writes better lyrics than tony kakkar
— lil cray-z (@khuskhusss) October 17, 2021
साल 2017 में सॉन्ग सेल्फी मैंने ले ली है से ढिंचैक पूजा वायरल हुई थीं। इसके बाद उनका गाना स्वैग वाली टोपी और कई गाने आए। उनके सभी गाने सिंगिंग के नाम पर मजाक रहे हैं। मगर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि ढिंचैक पूजा के गाने वायरल होते हैं। चाहे उनके गानों को सुन लोग उन्हें ट्रोल करें, अपशब्द कहें, लेकिन मजे लेने के लिए ही सही लोग ढिंचैक पूजा के गाने देखते हैं।
@dtptraffic as we can see in @DhinchakPooja new video dilon ka shooter she’s riding and shooting video without helmet. Is this legal to ride scooter without helmet for commercial video shoot. If not then take this into consideration.
— भारतबंशी (@shubh_hind) October 15, 2021
जानें कौन हैं ढिंचैक पूजा ?
आपको बता दें कि ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है। वो एक यूट्यूबर हैं। साल 2017 में ढिंचैक पूजा ने बिग बॉस में पार्टिसिपेट किया था। उनके गाने स्वैग वाली टोपी, सेल्फी मैंने लेली आज, बापू देदे थोड़ा कैश, आफरीन फातिमा बेवफा है ट्रेंड में रहे। 2020 में पूजा ने कोरोना महामारी के दौरान गाना ‘होगा ना कोरोना’ रिलीज किया था।