1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इस अनोखी शादी को जान दंग हो जायेंगे आप, पिता के बारात में 13 साल का बेटा भी बना बाराती, DJ धुन पर खूब थिरका

इस अनोखी शादी को जान दंग हो जायेंगे आप, पिता के बारात में 13 साल का बेटा भी बना बाराती, DJ धुन पर खूब थिरका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस अनोखी शादी को जान दंग हो जायेंगे आप, पिता के बारात में 13 साल का बेटा भी बना बाराती, DJ धुन पर खूब थिरका

रिपोर्ट: वरूण मिश्रा/ सत्यम दुबे

उन्नाव: शादियों में तो आप बहुत गये होंगे और देखे भी होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसे जान आप भी दांतो तले उंगली दबा लेंगे। उन्नाव जिले में संपन्न हुई इस शादी में 13 साल का बेटा भी अपने पिता के बारत में बाराती बनकर गया। सबसे खास बात यह है कि दूल्हे की उम्र 60 साल तो वहीं दूल्हन भी 55 साल की है।

आपको बता दें कि दूल्हा और दूल्हन दोनों 20 साल से एक दूसरे के साथ बिना शादी किये रह रहे थे। लेकिन लोगों के तानों से परेशान दोनों ने ग्राम प्रधान की पहल पर शादी कर ली। यह अनोखा मामला जिले के मियागंज ब्लॉक में स्थित रसूलपुर रूरी गांव का है। यहां के निवासी नारायण रैदास (60 वर्ष) अपनी प्रेमिका रामरती (55वर्ष) जो मियागंज ब्लॉक के मिश्रापुर गांव के रहने वाली हैं, के साथ पिछले 20 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

इन दोने का एक एक बेटा अजय जिसकी उम्र 13 वर्ष है। बिना शादी के एक साथ रहने के चलते गांव वाले दोनों को तानें मारते थे जिससे नारायण अपने आपको अपमानित महसूस करते थे। ग्रामीणों के तानों से परेशान नारायण ने ग्राम प्रधान के कहने पर रामरती के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए सोचा। जिसके बाद ग्राम प्रधान रमेश ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शादी की पूरी तैयारियां की।

इसके बाद बारात ले जाने का इंतज़ाम करवाया व गांव के बाहर स्थित ब्रम्ह देव बाबा के मंदिर में लगभग आधा दर्जन गाड़ियों के साथ वर वधू को ले जाकर शादी की रश्में पूरी करवाई जिसके बाद दोनों अपने घर जाकर एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। वहीं इस बारात में पूरी तैयारियां ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खुद के खर्च पर करवाईं व पूरी धूमधाम के साथ बारात की रश्में पूरीं करवाईं। बारात में आये डीजे पर ग्रामीण खूब थिरके। ग्राम प्रधान के द्वारा करवाई गई यह शादी चर्चा में बनी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...