महागठबंधन पर बिहार के वैशाली में योगी का जोरदार हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजद-कांग्रेस-भाकपा वाले महागठबंधन पर गुरुवार को वैशाली में जोरदार हमला बोला है। जनसभा को मंच से संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी ने कहा कि एक समुदाय के कहने पर फतवा जारी करवा तीन तलाक जैसी कुप्रथा का समर्थन कांग्रेस और राजद के लोग करते थे।
उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अब समय बदल गया है देश फतवे के अनुसार नहीं संविधान के अनुसार चलेगा। योगी ने भीड़ से भी पूछा आप बताइये ये देश फतवों से चलेगा या संविधान से।
लाइव: लालगंज, वैशाली, बिहार में जनसभा को संबोधित कर रहा हूँ… https://t.co/fyOcHvXfir
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 29, 2020
सिवान, वैशाली और मधुबनी के विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कांग्रेस और राजद फिर से जंगलराज स्थापित करना चाहते हैं। बिहार अपने युवाओं की ऊर्जा और नौजवानों की प्रतिभा के लिए जाना जाता है।
कहा कि भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त कर दिया है और अब इस देश की धरती से नक्सलवाद को उखाङ के फेंक देगी। दरअसल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान अपने पूरे रंग में थे।
सीएम योगी ने यह साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश हो या फिर बिहार भाजपा अपने मूल एजण्डे पर अभी भी कायम है। फिर चाहे वो कश्मीर में 370 का मामला हो या फिर यूपी और बिहार में कट्टरपंथी ताकतों और उनके मंसूबों को खत्म करना हो।
योगी ने फतवे और मजहब की राजनीति कर यूपी, बिहार या फिर देश में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को भी अपने आक्रामक रूप से चेतावनी दे दी।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रहे योगी ने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और स्वतन्त्रता के मामलों में भेदभाव करने वाले कांग्रेस, राजद और उसके सहयोगी दलों पर भी खूब बरसे।
कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि नारी गरिमा की रक्षा हो और इसीलिए हमेशा किसी कठमुल्ले के कहने पर तीन तलाक जैसी कुप्रथा का समर्थन करते हुए फतवा जारी होता था। कांग्रेस और राजद के लोग नाक रगङकर वहां जाते थे और कहते थे कि ये जो फतवा जारी हुआ है अब इसी के अनुसार देश चलेगा।
लेकिन आप बताये ये देश फतवों से चलेगा या संविधान से। सीएम योगी ने कहा 15 वर्ष पहले कांग्रेस और राजद ने बिहार में जातिवाद और परिवारवाद के नाम पर राजनीति कर जंगलराज को बढावा दिया है।
जातिवाद और परिवारवाद पार्टियों ने बिहार को युवाओं की ऊर्जा को, प्रतिभा को पूरी तरह से बन्द करने का काम किया जो इस बिहार की पहचान है, आज दुनिया इसकी गवाह है।