1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी ने दी लव जिहाद करने वालों को मंच से चेतावनी

योगी ने दी लव जिहाद करने वालों को मंच से चेतावनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी ने दी लव जिहाद करने वालों को मंच से चेतावनी

योगी ने दी लव जिहाद करने वालों को मंच से चेतावनी

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव भी हो रहे हैं। जिसके चलते शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मल्हनी उपचुनाव के लिए ताहिरपुर में वोट मांगने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने वहां पर जनसभा को संबोधित किया। साथ ही लव जिहाद करने वालों को मंच से ही चेतावनी दे डाली।

सीएम योगी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अब कह दिया है कि दूसरे धर्म के लड़के/लड़की से शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना जरूरी नहीं है। अगर किहीं पर ऐसा होता है, तो उसे मान्यता ना दी जाए।

ऐसे में सरकार भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी अपनी पहचान छिपाकर हमारी बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं, वो सुधर जाएं, अन्यथा उनकी ‘राम नाम सत्य’ की यात्रा हो शुरू हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

वहीं मल्हानी में सीएम योगी ने बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह के लिए वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा।

सीएम योगी ने कहा कि हमारे लिए पूरा देश एक परिवार है, जबकि कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए उनका परिवार ही उनका देश है। इस वजह से वो इसके आगे नहीं देख सकते।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...