1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP के लोगो को योगी सरकार की बड़ी सौगात, सूबे के 17 शहरों में फ्री Wifi की मिलेगी सुविधा

UP के लोगो को योगी सरकार की बड़ी सौगात, सूबे के 17 शहरों में फ्री Wifi की मिलेगी सुविधा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP के लोगो को योगी सरकार की बड़ी सौगात, सूबे के 17 शहरों में फ्री Wifi की मिलेगी सुविधा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार आगामीं होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशवासियों बड़ा तोहफा देने वाली है। सरकार सूबे के 17 शहरों को फ्री वाई-फाई देने का फैसला लिया है। सरकार 17 जिलों के 217 जगहों पर ये सुविधा देने जा रही है। इसके लिए जगहों की पहचान करने के निर्देश भी दे दिए हैं।  

आपको बता दें सूबे में सरकार पहले से ही कई जगहों को वाई-फाई की फ्री सुविधा दे रही है। इस सुविधा में सरकार शहरों की 217 जगहों को और जोड़ने जा रही है। इसके लिए नगर निकायों को ऐसी 217 जगहों की पहचान करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जहां सरकार पहले से ही फ्री वाई-फाई की सुविधा दे रही है, लेकिन इसमें जो खामियां हैं, उसे भी तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

योगी सरकार यूपी के जिन शहरों को ये सुविधा देने जा रही उनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन और फिरोजाबाद जिला शामिल है। नगर निगम वाले शहरों में 200 से ज्यादा जगहों में फ्री वाई-फाई की सुविधा देने का फैसला लिया है।

सरकार की ओर से फ्री वाई-फाई की ये सुविधा खासतौर से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी, ब्लॉक और रजिस्ट्रार कार्यालय के आसपास दी जाएगी। इसके अलावा ये भी तय हुआ है कि जो बड़े शहर होंगे, वहां दो जगहों पर और छोटे शहरों में एक जगह पर फ्री वाई-फाई दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...