1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वरोजगार के लिए योगी सरकार दे रही है 25 लाख तक का अनुदान, जल्द करें आवेदन, खत्म होने वाली है आवेदन की तिथि

स्वरोजगार के लिए योगी सरकार दे रही है 25 लाख तक का अनुदान, जल्द करें आवेदन, खत्म होने वाली है आवेदन की तिथि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वरोजगार के लिए योगी सरकार दे रही है 25 लाख तक का अनुदान, जल्द करें आवेदन, खत्म होने वाली है आवेदन की तिथि

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वरोगार को बढ़ावा देने के लिए 25 लाख रुपये तक की मदद का एलान किया है। अगर आप 10वीं पास हैं, इसके साथ ही आप स्वरोजगार करना चाहते हैं, तो सरकार आपकी मदद करेगी। आपको मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 25 फीसद का मार्जिन मनी के रूप में अनुदान मिलेगा। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से 25 लाख की मदद की जाएगी।

इस योजना का लाभ लेने के लिए शर्त ये है कि आप दसवीं पास हों इसके साथ ही आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही साथ आवेदक किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक/वित्तीय संस्थान/सरकारी संस्थान का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। आवेदक द्वारा पूर्व में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी भी योजना में मार्जिन मनी अनुदान का लाभ प्राप्त न किया हो।

आगर आप स्वरोजगार के लिए इच्छुक हैं तो आप वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in/udyam sarthi ऐप पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उद्योग केंद्र के फोन नंबर 0522-2971262 से भी जानकारी ली जा सकती है।

आवेदन करने के लिए आपके पास ये दस्तावेज होने आवश्यक है। आवेदक का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र,पहचान पत्र, शैक्षित योग्यता का प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...