1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने कोरोना के पाबंदियों में दी ढ़ील, इन जगहों को खोलने की मिली इजाजत, रखना होगा इन बातों का ध्यान

योगी सरकार ने कोरोना के पाबंदियों में दी ढ़ील, इन जगहों को खोलने की मिली इजाजत, रखना होगा इन बातों का ध्यान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार ने कोरोना के पाबंदियों में दी ढ़ील, इन जगहों को खोलने की मिली इजाजत, रखना होगा इन बातों का ध्यान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: कोरोना के दूसरे लहर का रफ्तार काफी हद तक कम हो गया है। रोजाना आने वाले केसों की संख्या अब काबू में है। इसी का परिणाम है कि अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ यूपी की योगी सरकार भी पाबंदियों में कुछ छूट दे रही है। जो कि सोमवार से लागू हो रही हैं। यूपी में सरकार ने सिनेमा हॉल्स को खोलने की इजाजत दी गई है। इसके साथ-साथ मल्टिप्लेक्स, जिम आदि भी खोले जा सकेंगे। सरकार के गाइडलाइन के तहत अभी इन चीजों को सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक ही खोलने की अनुमति रहेगी।

आपको बता दें कि अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि सोमवार से सिनेमा हॉल, मल्टिप्लेक्स हॉल, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियम खुल सकते हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, इनको सोमवार से शुक्रवार तक खोला जा सकता है। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि ये छूट कंटेनमेंट जोन्स में लागू नहीं होगी। इसके साथ-साथ स्विमिंग पूल्स को फिलहाल बंद ही रखा गया है।

यूपी की योगी सरकार की तरफ से जारी आदेश  के मुताबिक, सिनेमा हॉल, मल्टिप्लेक्स सिनेमा हॉल, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियम के एंट्रेंस पर पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और सैनिटाइजर होना चाहिए। इसके साथ-साथ कोविड हेल्पडेस्क भी होनी चाहिए। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी पालन होना चाहिए, ऐसा कहा गया है।

बात करें यूपी में कोरोना के आंकड़ों की तो यहां पिछले 24 घंटे में 128 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। फिलहाल यूपी में 2,264 एक्टिव केस हैं। वहीं कोविड रिकवरी रेट 98.5 हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली ने अनलॉक 6 के तहत आज से बिना दर्शकों के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम खोलने की अनुमति है। दिल्ली में अभी सिनेमा हॉल्स नहीं खुले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...