1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दीपावली में ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली आतिशबाजी पर रोक लग सकती-योगी सरकार

दीपावली में ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली आतिशबाजी पर रोक लग सकती-योगी सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दीपावली में ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली आतिशबाजी पर रोक लग सकती-योगी सरकार

दीपावली में ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली आतिशबाजी पर रोक लगा सकती-योगी सरकार

लखनऊ : आगामी दीपावली में होने वाली आतिशबाजी ज्यादा प्रदूषण फैलाने की आशंका है । इसके लिए यूपी सरकार जल्द ही गाइडलाइन बना लेगी ।

जिसके लिए तैयारी ज़ोरतोड़ से तैयारी चल रही है । दीपावली में ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली आतिशबाजी पर रोक लगा सकती है।

इधर यूपी के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने आगामी त्यौहारों को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

किबिना लाइसेंस के अवैध आयात को रोका जाए तथा सभी आतिशबाजी कम्पनियों को विस्फोटक अधिनियम 2008 के नियम 84 के तहत अधिकृत किया जाए।

आपको बता दें बीते साल भी वायु व ध्वनि प्रदूषण की समस्यां को देखते हुए यूपी की योगी सरकार ने रात आठ बजे से 10 बजे की बीच केवल दो घंटे ही पटाखे दगाने की छूट दी थी।

इसके अलावा पटाखों की आनलाइन बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई थी। पटाखों के बारे में जारी निर्देश में डीजीपी ने कहा है कि वैध लाइसेंस धारकों को ही आतिशबाजी सामग्री विदेशों से आयात करने की अनुमति है।

इस तरह बिना लाइसेंस के अवैध आयात को रोका जाए तथा सभी आतिशबाजी कम्पनियों को विस्फोटक अधिनियम 2008 के नियम 84 के तहत अधिकृत किया जाए। अवैध रूप से आतिशबाजी बना रहे आतिशबाजी निर्माताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए है कि जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए अस्थायी लाइसेंस धारक को ही देश में बने पटाखें ही बेंचने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि पटाखों की दुकानों को अस्थाई रूप से लाइसेंस देने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

जिला प्रशासन यह भी देख ले कि दुकानें कहां लगेंगी। पटाखों की दुकानों के पास आवश्यक अग्निरोधक उपाय जरूर किए जाएं। पटाखों के भंडारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। पटाखों की बिक्री और भंडारण के स्थान पर अग्निशमन की समुचित व्यवस्था जरूर हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...