1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने MSP पर किसानों से की रिकॉर्ड तोड़ गेंहू की खरीद!, सरकार ने बताए आंकड़े

योगी सरकार ने MSP पर किसानों से की रिकॉर्ड तोड़ गेंहू की खरीद!, सरकार ने बताए आंकड़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार ने MSP पर किसानों से की रिकॉर्ड तोड़ गेंहू की खरीद!, सरकार ने बताए आंकड़े

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर गेंहू की मौजूदा सत्र 2021-22 के दौरान 12 लाख 98 हजार किसानों से 56 लाख 41 हजार मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की है। अब तक की ये सबसे अधिक खरीद है।

आपको बता दें कि RMS 2020-21 में 6 लाख 64 हजार किसानों से 35 लाख 77 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी। इसी के साथ खरीफ की खेती के दौरान सत्र 2020-21 में प्रदेश के 10 लाख 22 हजार किसानों से 66 लाख 84 हजार मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीद हुई है। जो धान की भी प्रदेश में ये भी अब तक की सबसे अधिक खरीद है।

मौजूदा वक्त की बात करें तो रबी की खेती के दौरान सत्र 2021-22 के लिए गेहूं की खरीद का काम अधिकतर राज्यों में पूरा हो चुका है। 8 जुलाई 2021 तक 433.32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। वहीं बात करें पिछले साल की तो इसी अवधि में 387.50 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदा गया था। अब तक मौजूदा रबी की खेती सत्र में किसानों को MSP पर हुई खरीद का लाभ मिला है। उन सभी को 85,581.02 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

वहीं धान की खरीद वर्तमान खरीफ 2021-22 में इसकी बिक्री वाले राज्यों में सुचारू रुप से जारी है। इसी के साथ 8 जुलाई 2021 तक 866.05 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीद की जा चुकी है। इसमें खरीफ फसल का 707.59 लाख मीट्रिक टन और रबी फसल का 158.46 लाख मीट्रिक टन धान शामिल है।

पिछले साल की बात करें तो इस अवधि के दौरान 756.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में लगभग 127.72 लाख किसानों को पहले ही MSP पर 1,63,510.77 करोड़ रुपये का भुगतान सरकार कर चुकी है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...