1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पहली बार विमान के जरिए वापस आएंगे मजदूर

पहली बार विमान के जरिए वापस आएंगे मजदूर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पहली बार विमान के जरिए वापस आएंगे मजदूर

करीब दो महीने बाद चली विमान अब मजदूरों को अपने घर पहुंचाने का काम करेगी। अभी तक प्रवासी मजदूर ट्रक से लटकते, पैदल, साइकिल चलाकर या फिर बस-ट्रेन के जरिए अपने घर जा रहे थे लेकिन अब उन्हें विमान के जरिए पहुंचाया जा रहा है।

बतादें कि, प्रवासियों को लेकर एक विमान मुंबई से रांची के लिए रवाना हुआ है। एनजीओ की मदद से प्रवासियों को हवाई अड्डे तक पहुंचाया गया। जब रांची में यह विमान उतरेगा तब खुद श्रम मंत्री वहां मौजूद होंगे।

आपको बताते चलें कि, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह खुशी की बात है कि विमान से राज्य के प्रवासी लौट रहे हैं। अंडमान में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए दो और विमान जल्द ही रांची लैंड करेंगे। उनका कहना है कि हवाई यात्रा का खर्च राज्य सरकार ही वहन कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...