1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा का रेलवे ने उठाया जिम्मा, ‘मेरी सहेली’ बनेगी हमसफर

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा का रेलवे ने उठाया जिम्मा, ‘मेरी सहेली’ बनेगी हमसफर

Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन आने वाला है और बहने अपने भाइयों के घर जा रही है भाइयों को अपनी बहनों की सुरक्षा की फिक्र रहती है पर बहनों के लिए सिर्फ भाई ही नहीं रेलवे भी काफी परवाह करता है. इस बार रक्षाबंधन पर रेलवे मेरी सहेली सुरक्षा कवच में बहने यात्रा करेंगी |

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा का रेलवे ने उठाया जिम्मा, ‘मेरी सहेली’ बनेगी हमसफर

Raksha Bandhan 2025 :रक्षाबंधन आने वाला है और बहने अपने भाइयों के घर जा रही है भाइयों को अपनी बहनों की सुरक्षा की फिक्र रहती है पर बहनों के लिए सिर्फ भाई ही नहीं रेलवे भी काफी परवाह करता है. इस बार रक्षाबंधन पर रेलवे
मेरी सहेली सुरक्षा कवच में बहने यात्रा करेंगी यहीं नही रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशन ट्रेनों को भी चलाया जाएगा

नॉर्दर्न रेलवे सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने खास बातचीत में बताया कि रक्षाबंधन को लेकर इस बार भारतीय रेलवे ने तगड़ी तैयारी कर ली है. भारतीय रेलवे इस बार यात्रियों को किसी भी तरह से ट्रेनों की कमी नहीं होने देगा. यही नहीं जो महिलाएं या बहने अपने भाई के घर राखी बांधने के लिए जाएंगी और जो अकेले यात्रा करेंगी उनकी सुरक्षा में इस बार ‘मेरी सहेली’ बनकर महिला सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगी. ये सुरक्षाकर्मी बहनों से लगातार संपर्क में रहेंगे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कंट्रोल रूम की व्यवस्था, आरपीएफ, जीआरपी और महिला जवानों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। रेलवे की ये पहल रक्षाबंधन के त्योहार को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...