त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने और 1,700 से अधिक फेरे लगाने की व्यवस्था की है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 65 हाईटेक कैमरों से निगरानी होगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल, होल्डिंग एरिया, टिकट व्यवस्था और पेयजल व साफ-सफाई जैसी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
