1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले राहुल-पीएम मोदी चुप क्यों हैं, वे क्या छुपा रहे हैं

भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले राहुल-पीएम मोदी चुप क्यों हैं, वे क्या छुपा रहे हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले राहुल-पीएम मोदी चुप क्यों हैं, वे क्या छुपा रहे हैं

भारत और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि बहुत हो चुका। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल किए, उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? वे क्या छुपा रहे है? अब बहुत हो गया है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की? उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारी जमीन हथियाने की?

बताते चले कि भारत और चीन के बीच मई के शुरू से ही सीमा विवाद चल रहा था। जिसे राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

इस मामले पर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साध रहे हैं। वही पहले भी कई बार सरकार से सवाल कर चुके है। उन्होंने पहले पहले पूछा था कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल नहीं हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...