प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्फान से उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उनके साथ सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थी।
इसके बाद उन्होंने सीएम ममता बनर्जी व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अम्फान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की तत्काल सहायता के लिए केंद्र सरकार 1000 करोड़ रूपये आवंटित करती है।
पीएम मोदी ने कहा, मैं पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि इस कठिन समय में पूरा देश आपके साथ खड़ा है। अम्फान के कारण हुए नुकसान और प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत सर्वेक्षण करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक टीम भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात के कारण मरने वालों के परिजनों को दो लाख रूपये और गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्येक व्याक्ति को 50 हजार रूपये दिए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में मरने वालों की संख्या 80 हो गई है इसकी जानकारी आज सीएम ममता बनर्जी ने दी।