1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Forecast Update: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के किस शहर में रहेगा कैसा मौसम, जानिएं पूरे हफ्ते का Weather report

Weather Forecast Update: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के किस शहर में रहेगा कैसा मौसम, जानिएं पूरे हफ्ते का Weather report

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Weather Forecast Update: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के किस शहर में रहेगा कैसा मौसम, जानिएं पूरे हफ्ते का Weather report

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

श्रीनगर:  साल का तीसरा महिना शुरु हो चुका है, ऐसे में मौसम भी अपना मिजाज बदलता दिख रहा है। मार्च के महिने से हल्की-हल्की गर्मी शुरु होने लगती है। तो चलिए देश के सबसे ठंडे प्रदेश में नजर डालते हुए आपको बता देते है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल।

बता दें कि इस हफ्ते  के अंत तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अधिकतर समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि 6 मार्च तक मुख्य रुप से जम्मू-कश्मीर और आसपास में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा तापमान में वृद्धि भी बतायी गयी है। यानि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस दौरान मौसम में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

क्या रहेगा न्यूनतम तापमान-

श्रीनगर – न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियल

पहलगाम –  माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियल

गुलमर्ग – माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियल

लेह शहर – रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.0 डिग्र सेल्सियस

कारगिल – माइनस 13.7 डिग्री सेल्सियस

द्रास – माइनस 19.4 डिग्री सेल्सियस

जम्मू शहर – 10.3 डिग्री सेल्सियस

कटरा-  11.5 डिग्री सेल्सियस

बटोटे – 6.6 डिग्री सेल्सियस

बनिहाल – 8.0 डिग्री सेल्सियस

भद्रवाह – 2.8 डिग्री सेल्सियस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...