1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो पुलिसकर्मियों की मौत से शोक की लहर, सादगी के साथ हुआ यातायात माह का उद्घाटन

दो पुलिसकर्मियों की मौत से शोक की लहर, सादगी के साथ हुआ यातायात माह का उद्घाटन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दो पुलिसकर्मियों की मौत से शोक की लहर, सादगी के साथ हुआ यातायात माह का उद्घाटन

मेरठ: रविवार को जिले में तैनात दो पुलिस अधिकारियों की असमय मौत हो गई। जिसके बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में यातायात माह का उद्घाटन भी सादगी के साथ किया गया।

बताते चलें गंगानगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार पिछली 15 तारीख से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

रविवार की सुबह संजीव की मौत हो गई। मौत के बाद संजीव मे कोरोना की पुष्टि हुई। मूल रूप से संभल जिले के चंदौसी निवासी संजीव 2015 बैच के दरोगा थे। उनकी शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी।

 

 

बताया जाता हैं कि वर्तमान समय में संजीव की पत्नी नौ महीने की गर्भवती है। उधर, पुलिस लाइन के वायरलेस विभाग में तैनात आरआई राजीव कुमार की भी बीमारी के कारण न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में मौत हो गई।

राजीव का परिवार पुलिस लाइन परिसर में ही रह रहा है। दो पुलिसकर्मियों की अक्समात मौत के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर को सूरजकुंड में अंतिम विदाई दी गई।

उधर, दो पुलिसकर्मियों की मौत का असर आज शुरू होने वाले यातायात माह पर भी देखने को मिला। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने सादगी के साथ हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन में यातायात माह का उद्घाटन किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...