दस राज्यों में राज्यसभा की 24 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान है। इसमें भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है। भाजपा ने मध्यप्रदेश और गुजरात में कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया है, वहीं मणिपुर में कांग्रेस बढ़त में है।
राजस्थान में कांग्रेस अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त है। मणिपुर में भाजपा सरकार में बगावत से कांग्रेस को वहां की एक सीट पर लाभ मिल सकता है। राजस्थान की तीन सीटों में भाजपा और कांग्रेस के पास दो-दो सीटों के लिए पर्याप्त संख्या हैं। हालांकि भाजपा ने तीन उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है।
वहीं मध्यप्रदेश में तीन सीटों के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है। कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया है, तो भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा आसानी से जीत का गणित बैठा चुकी है। वहीं गुजरात में चार सीटों पर पांच प्रत्याशी लड़ रहे है।