1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विराट कोहली टीम के रवैये से परेशान, खिलाड़ियों को दी नसीहत

विराट कोहली टीम के रवैये से परेशान, खिलाड़ियों को दी नसीहत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विराट कोहली टीम के रवैये से परेशान, खिलाड़ियों को दी नसीहत

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहनी ने अपने बल्लेबाजों से बेहद रक्षात्मक रवैया छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि विदेशी दौरों में इस तरह के खेल से कभी फायदा नहीं मिलता। भारत को बेसिन रिजर्व से पहले टेस्ट मैंच में दस विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

कोहली ने हार के बाद कहा कि, मुझे लगता है कि बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हम जिस भाषा का उपयोग करते हैं, उसे सही करना होगा। मुझे नहीं लगता कि सतर्क होना या बेहद सावधानी बरतने से मदद मिलेगी क्योंकि ऐसे में हो सकता है कि आप अपने शॉट नहीं खेल पाओ।

दूसरी पारी में तकनीकी तौर पर धुरंधर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बहद रक्षात्मक रवैया अपनाया और 81 गेंदों पर 11 रन बनाए। हनुमा विहारी ने 79 गेंदें खेलीं और 15 रन बनाए। बल्लेबाजी यूनिट किसी भी समय लय हासिल करने में नाकाम रही। पुजारा ने बीच में 28 गेंद तक एक भी रन नहीं बनाया और ऐसे में दूसरे छोर पर खड़े मयंक अग्रवाल को ढीले शॉट खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारतीय कप्तान को यह कतई पंसद नहीं हो कि आप दौड़कर एक रन न लो और किसी अच्छी गेंद का इंतजार करो जो आपका विकेट ही ले लेगी।

विराट कोहली ने आगे कहा कि, आपको संदेह पैदा होगा, अगर इन परिस्थितियों में एक रन भी नहीं बन रहा है, आप क्या करोगा? आप केवल यह इंतजार कर रहे हो कि कब वह अच्छी गेंद आएगी जो आपका विकेट ले लेगी। मैं परिस्थितियों का आकलन करता हूं, अगर मैं देखता हूं विकेट पर घास है तो मैं हमलावर तेवर दिखाता हूं ताकि मैं अपनी टीम को आगे ले जा सकूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...