रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन नए- नए हुनर देखने को मिलते हैं । इसी बीच सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें भारतीय महिला गोबर को बेहतरीन ढंग से दीवार पर चिपकाती नज़र आ रही है । सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है ।
महिला का ये वीडियो आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है । 24 सेकेंड के इस वीडियो में यह भारतीय महिला दीवार पर उपले लगा रही है । हालांकि, इस वीडियो को इतना पसंद किए जाने का बड़ा कारण है कि महिला उपले किसी आम तरीके से नहीं, बल्कि फेंक-फेंककर कर दीवार पर चिपका रहा है । इसमें भी खास बात यह है कि महिला का निशाना एक बार भी चूक नहीं रहा है । महिला के फेंके हुए सारे उपले बिल्कुल सटीक जगह पर जाकर दीवार से चिपक रहे हैं । आप भी देखे ये मज़ेदार वीडियो-
Done it like a pro…😅😅 pic.twitter.com/l2aNWvmqwR
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 3, 2021
वीडियो के साथ दीपांशु काबरा ने कैप्शन में लिखा है- एक प्रो की तरह किया । बता दें कि इस वीडियो के शेयर करते अभी ज्यादा समय नहीं हुआ हैं और को अभी तक करीब 35 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं । सोशल मीडिया यूजर्स न केवल वीडियो देख रहे है, बल्कि महिला के हुनर की तारीफ भी कर रहे हैं । इस वीडियो को 510 से भी ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका हैं ।
सोशल मीडिया यूजर्स महिला को महिला को बास्केट बॉल खेलने की सलाह तक दे रहे हैं । वहीं, कुछ यूजर्स मज़ाकिया अंदाज में लिख रहे है- यही स्किल पति और बेटों पर भी इस्तेमाल की जानी चाहिए । एक यूजर ने इसे हर कुशल गांववाले का हुनर बताया । तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर विदेशी देख लेंगे तो कहेंगे कि गाय दीवार तक पहुंची कैसे!