1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी VIP, बिहार में NDA से बना रहेगा साथ

UP में 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी VIP, बिहार में NDA से बना रहेगा साथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP में 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी VIP, बिहार में NDA से बना रहेगा साथ

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

वाराणसी: यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सूबे में सियासी बयार भी चलने लगी है। यूपी की सियासत को समझना राजनीतिक पंडितों के लिए भी चुनौती खड़ा कर देता है। हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं कि पड़ोसी राज्य बिहार में जो विकासशील इंसान पार्टी (VIP) NDA गठबंधन में शामिल है। वो अब यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमायेगी। मजेदार बात ये है कि VIP यूपी चुनाव में अकेले दम पर 150 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान किया है।

आपको बता दें कि निषाद समाज की रहनुमाई करने वाली विकासशील इंसान पार्टी ने वाराणसी जिले के जिलाध्यक्ष से लेकर और पदाधिकारियों का मनोनयन करके यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल फूंक दिया है। वहीं बिहार सरकार में जो विकासशील इंसान पार्टी NDA सरकार की साझेदार है, जिसमें कैबिनेट मंत्री के रूप में VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी खुद शामिल है, उसी पार्टी ने यूपी में NDA गठबंधन के इतर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें कि 2 जुलाई से यूपी में VIP के हो रहे विस्तार में वाराणसी में भी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष का मनोनीत किया गया। इस मौके पर यूपी के प्रदेश सचिव ओपी कश्यप ने ऐलान किया कि उनकी VIP यूपी में 150 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बात करें गठबंधन की तो  अभी यह तय नहीं हुआ है कि आगे किससे गठबंधन होगा या नहीं। इसका फैसला VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य मुद्दा निषाद समाज को आरक्षण दिलाना है, जिसकी भागीदारी कुल आबादी में 17-18% तक की है।

आपको बता दें कि बिहार की सियासी में बीजेपी के सहारे अपनी जगह बनाने वाले विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी यूपी की राजनीति में अकेले किस्मत आजमाने जा रहे हैं। बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री मुकेश साहनी ने अपना राजनीतिक एजेंडा भी साफ कर दिया है कि ‘आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं’।

बात करें बिहार की तो VIP बिहार में एनडीए गठबंधन में है। बिहार में VIP 3 साल पुरानी पार्टी है और अभी उसके चार विधायक और 1 MLC हैं। मुकेश साहनी पार्टी मुखिया के साथ बिहार सरकार में पशु एवम मत्स्य संसाधन मंत्री हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...