1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: दिल्ली मरकज में शामिल जमाती मिले कोरोना संक्रमित

वाराणसी: दिल्ली मरकज में शामिल जमाती मिले कोरोना संक्रमित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी: दिल्ली मरकज में शामिल जमाती मिले कोरोना संक्रमित

{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }

जिले में दो मरकज में शामिल जमाती और मुरादाबाद के शाही मदरसे के छात्र में कोविड-19 के पॉजिटिव लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया है वही इससे पहले भी 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज का ईलाज चल रहा है, दुबई से लौटे एक व्यक्ति ईलाज के बाद के बाद उसकी रिपोर्ट दो बार से निगेटिव आ रही है।


इस तरह से जिले में कोरोना वायरस के 4 पॉजिटिव मरीज को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दरअसल तबलीगी जमात में शामिल जिले के 23 लोगो मे से एक दशाश्वमेध थाने के मदनपुरा इलाके का और दूसरा पॉजिटिव कर्नाटक का रहने वाला है,जबकि 8 जमातियों के रिपोर्ट आना अभी भी बाकी है।

आस-पास के लोगो से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्वास्थ विभाग के सहयोग से सीधे BHU में तीन व्यक्तियों सैंपलिंग भेजे थे, जिसमे लोहता के 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है।

लोहता के महमूदपुर के 25 वर्षीय युवक जो कि मुरादाबाद शाही मदरसे में इक्ता का छात्र था जिसमे में कोरोना के संक्रमण पाए गए है वहीं कोविड-19 के पॉजिटिव पाए गए लोगो के घर के सदस्यों को पूरी तरह से क्वारन्टीन कर सेम्पल लिए जा रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...