{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }
कोरोना मरीज़ों की जाँच की सुविधाओं में धीरे धीरे सुधार नज़र आने लगा है ! पूर्वांचल और बिहार सीमा से सटे ज़िलों के संदिग्ध मरीज़ों की सैम्पल जाँच की सुविधा बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में बढ़ा दी गई है !
पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जाँच की एकलौती सेवा दे रहे इस लैब को जिला प्रशासन के सहयोग से कोविड-19 के सेम्पल परीक्षण के लिए दो रियल टाइम थर्मल साइक्लर मशीने उपलब्ध करायी गयी।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अब तक एक मशीन के सहारे वाराणसी समेत आस-पास के जिलों की जिम्मेदारी थी ,जिससे कारण जाँच रिपोर्ट मिलने में देरी होने के साथ कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता था,लेकिन अब इन तीनो मशीनों की सहायता से जांच के लिए आये गए सैम्पलों को कम समय मे परीक्षण कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
माइक्रोबायोलॉजी लैब के इंचार्ज गोपालनाथ ने बताया कि अब नए मशीनों की सहायता से अब एक दिन में कम से कम 200 सैम्पलों का परीक्षण किया जा सकता है वही अब तक इस लैब में करीब 300 सैम्पलों का परीक्षण किया गया गया है जिसमे सिंर्फ 6 पॉजिटिव पाए गए थे।