{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }
पूरे विश्व में कोरोना के दंश से हाहाकार मचा हुआ है । इसका अच्छा खासा असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉक डाउन का आवाहन किया है।
उसको लेकर पूरे देश की जनता अपने-अपने घरों में रह रही है। लॉकडाउन होने के कारण दिहाड़ी मजदूरों ,ठेला रिक्सा व ऑटो चालक आगे खाने की समस्या आ गई ,इस समस्या से निपटने के लिए जिला प्रसासन से लेकर कई सामाजिक संस्था ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।
उसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन पर आनंद मोहन गुड्डू पूर्व प्रत्याशी शिवपुर विधानसभा के नेतृत्व में शिवपुर, स्थित इंद्रपुर के मलिन बस्तियों में राशन वितरित किया वही छोटे बच्चों को ब्रेड व दूध का भी वितरण किया गया ।
जब से लॉक डाउन हुआ है तभी से समाजवादी पार्टी वाराणसी के कई इलाकों में निआश्रित परिवारों को भोजन व राशन वितरित कर रहा है ।
साथ ही समाजवादी पार्टी लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना वायरस से जंग जीतना है तो सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे अपने अपने घरों में रहें लॉक डाउन का पालन करे।
इसमें मुख्यरूप से महेश यादव( पूर्व जिलाध्यक्ष ,पुआरी कलां) शुभम यादव ( पूर्व जिला सचिव पुआरी कलां) चंदू यादव ,अजीज खान,विवेक यादव ,विष्णु यादव मौजूद रहे ।